प्रियंका चोपड़ा आज एक ऐसे मुकाम पर पहुंच चुकी है जहाँ पहुंचने में सालों बीत जाते हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब प्रियंका के 2 बॉयफ्रेंड ने मिलकर उन्हें बर्बाद करने की प्लानिंग बनाई थी।
दरअसल जब प्रियंका बॉलीवुड में नई नई आयी थी तब वो एक मॉडल को डेट कर रही है थी जिसका नाम था असीम मर्चेंट, इसके साथ प्रियंका के अफेयर की खबरे मीडिया में खूब चल रही थी। लेकिन जैसे जैसे समय बीत रहा था प्रियंका सफलता की सीढ़ियां चढ़ती जा रही थी उसी समय इन दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था। अब प्रियंका नई दुनिया मे जा चुकी थी और असीम अभी पुरानी दुनिया मे ही था इसलिये प्रियंका ने उसे बाय बोल दिया।
इसके बाद दूसरा नाम है प्रकाश जाजू ये वो नाम है जिसने प्रियंका को इनिशियल स्टेज में संभाला था उनकी खूब मदद की थी यह बात 2003 की है, और 2004 में उनकी फिल्म आयी थी मुझसे शादी करोगी और यह फ़िल्म हिट हो गयी जिसके बाद प्रियंका की इंडस्ट्री में पहुँच बहुत बढ़ चुकी थी। बता दे कि 2001 से लेकर 2004 तक प्रियंका के करियर को प्रकाश जाजू ने ही मैनेज किया था।
लेकिन मुझसे शादी करोगी फ़िल्म हिट होने के बाद प्रियंका ने प्रकाश जाजू पर आरोप लगाए की वो उनकी पर्सनल डिटेल लेकर मीडिया में फैला रहा है और भी बहुत सारे आरोप प्रियंका ने प्रकाश जाजू पर लगाये थे, फिर उसके बाद प्रकाश जादु ने भी प्रियंका पर केस कर दिया था, और आरोप लगाया था कि उनका प्रियंका पर 20 – 30 लाख रूपए कर्ज़ है। प्रकाश जाजू ने कहा कि मैं 2001 से 2004 तक तो प्रियंका के लिये ठीक था लेकिन फ़िल्म हिट होने के बाद मैं खराब हो गया और मुझ पर आरोप लगाने सुरु कर दिये। आपको बता दें कि यह खींचतान दोनों में काफी लंबी चली थी उसके बाद प्रियंका ने एक बार फिर प्रकाश पर आरोप लगाया कि वो उनको डरा धमका रहा है, इसके बाद प्रकाश जाजू को 2 महीने की जेल हो गई थी।
जब प्रकाश जेल से आये तो उनका कहना था कि मैंने तो प्रियंका को अपनी बेटी समझकर आगे बढ़ाया और उन्होंने उल्टा मेरे पर ही आरोप लगा दिए मैंने तो उनको इनिशियल दौर में संभाला था। प्रियंका के एक के बाद एक आरोप से प्रकाश थक चुके थे ।उन्होंने प्लान बनाया की वो प्रियंका पर फ़िल्म बनाएंगे उसी दौरान प्रकाश की मुलाकात हुई असीम मर्चेंट से जो कि प्रियंका चोपड़ा का पुराना बॉयफ्रेंड था। उसके बाद इन दोनों ने मिलकर इस फ़िल्म पर काम स्टार्ट कर दिया।
उसके बाद ऐसा कुछ हुआ जिससे प्रकाश जाजू अपने ही शब्दों में फंस गया आइये बताते हैं। प्रकाश जाजू ने प्रियंका के ऊपर लगातार ट्वीट्स पर ट्वीटस किये जिसमे उन्होंने कहा कि प्रियंका ब्रेकअप के दौरान सुसाइड करना चाहती थी इस बात को प्रियंका ओर प्रियंका की माँ ने झूठ बताया और साथ ही असीम मर्चेंट ने भी इन आरोपों को गलत बताया और इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया जिसके बाद इस प्रोजेक्ट पर काम रुक गया।