2006 में आयी कन्नड़ फिल्म ‘ऐश्वर्या’ के जरिए डेब्यू करने वाली ऐक्ट्रिस दीपिका पादुकोण अब बॉलीवुड के फेमस ऐक्ट्रिसों में से एक हैं। बता दें कि कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या के बाद दीपिका ने साल 2007 में शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन दिनों ओम शांति ओम में शाहरुख और दीपिका की जोड़ी के काफी पसंद किया गया था और साथ ही में इस फिल्म को लोगों का ढेर सारा प्यार भी मिला था।
उसके बाद कॉकटेल, हैप्पी न्यू ईयर, चेन्नई एक्स्प्रेस, रेस 3, चांदनी चौक तो चाइना जैसी एक से बढ़ कर एक बेहतरीन हिट फिल्मों के कारण आज दीपिका बॉलीवुड में एक जानी मानी फेस हैं। साल 2018 में दीपिका ने बॉलीवुड ऐक्टर रणवीर सिंह के साथ शादी रचा ली। लेकिन रणवीर के साथ शादी से पहले उनका नाम और भी कई लोगों के साथ जुड़ चुका है, जिसमें दो नाम इंडियन क्रिकेट से जुड़ा है।
बता दें साल 2007 में दीपिका पादुकोण का नाम भारतीय क्रिकेट के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के साथ जुड़ा था। ऐसा कहा जाता है कि एक बार धोनी ने दीपिका को 2007 में हुए t20 वर्ल्ड कप को देखने लिए बुलाया था और उसके बाद स्टेडियम में टीम इंडिया और धोनी ने के लिए दीपिका चियर करते दिखी थीं। उस साल का t20 वर्ल्ड कप भारत ने अपने नाम कर लिया था और उसी साल ओम शांति ओम भी रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। जिसके बाद धोनी और दीपिका के रिश्ते ने सुर्खियां बटोरने शुरू कर दिया था।
धोनी और दीपिका का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला, और धोनी के बाद दीपिका का नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ भी जुड़ चुका है। साल 2018 में दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ शादी कर ली। बता दें दीपिका पादुकोण की अगली आने वाली फिल्म 83 है जिसमें वो अपने पति रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी, यह फिल्म 4 जून 2021 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की कहानी 1983 के वर्ल्ड कप और कपिल देव से जुड़ी है।