बॉलीवुड इंडस्ट्री फिल्मों की दुनिया में एक जानी मानी और बड़ी इंडस्ट्री है। इस इंडस्ट्री में न जाने कितने लोग अपना हाथ आजमाते हैं, ताकि वो इस इंडस्ट्री में सफल बन सके लेकिन हर कोई सफल नहीं हो पाता है। कोई बन जाता है सुपरस्टार तो कोई सुपर फ्लॉप।
अगर हम आप से बॉलीवुड के कुछ टॉप ऐक्ट्रिसेज के नाम पूछें तो आप तुरंत गिनवा देंगें। लेकिन आज हम बॉलीवुड के टॉप ऐक्ट्रिसेज के बारे में नहीं ब्लकि उनकी बहनों के बारे में बात करेगें। बता दें बॉलीवुड में कई ऐक्ट्रिसेज हैं जो कि खुद तो सुपरहिट साबित हुई है लेकिन वहीं उनकी बहनें सुपर फ्लॉप।
तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड के सुपरहिट ऐक्ट्रिस के सुपर फ्लॉप बहनों को।
काजोल और तनिशा मुखर्जी
मशहूर ऐक्ट्रिस तनुजा का नाम तो आपने जरूर सुना होगा, बता दें तनुजा तो अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी बेटी काजोल का नाम बॉलीवुड के टॉप ऐक्ट्रिस की लिस्ट में शुमार होता है और ये एक बॉलीवुड की सुपरहिट ऐक्ट्रिस है। लेकिन बता दें काजोल की एक बहन भी हैं जो कि बॉलीवुड में फ्लॉप साबित हुई हैं, काजोल की बहन का नाम तनिशा मुखर्जी हैं, इन्होंने फिल्म नील और निक्की से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन इनकी पहली फिल्म आखिरी साबित हुई और इस फिल्म के बाद जैसे ये इंडस्ट्री से गायब सी हो गई हैं।
शिल्पा शेट्टी शमिता शेट्टी
शिल्पा शेट्टी भी बॉलीवुड की एक टॉप ऐक्ट्रिस हैं, बता दें इन्होंने अपने बेहतरीन ऐक्टिंग और जबरदस्त डांस से लाखों लोगों का दिल जीता और आज ये बॉलीवुड की एक जानी मानी ऐक्ट्रिस हैं। लेकिन वहीं अगर बात करें इनकी बहन शमिता शेट्टी की तो इन्होंने भी शाहरुख की फिल्म मोहब्बतें के जरिए डेब्यू किया था ।हालांकि फिल्म मोहब्बतें तो सुपरहिट साबित हुई, लेकिन शमिता का करियर नहीं चला और ये फ्लॉप साबित हुई।
मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा
अपने डांस के ठुमके से लोगों को अपना दीवाना करने वाली बॉलीवुड की मुन्नी यानी मलाइका अरोड़ा से तो आप सब बखूबी वाकिफ है, लेकिन आपको बता दें सुपरहिट मलाइका अरोड़ा की बहन भी अमृता अरोड़ा भी इस इंडस्ट्री में फ्लॉप साबित हुई हैं। बता दें अमृता ने साल 2002 में आई फिल्म ‘कितने दूर कितने पास’ से डेब्यू किया था। जिसके बाद ये और भी कई फिल्मों में नजर आयीं, हालांकि इनका बॉलीवुड करियर ज्यादा लंबा नहीं चला और ये अपनी बहन मलाका की तरह सुपरहिट साबित नहीं हो सकीं।
प्रियंका चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा
बॉलीवुड के साथ साथ ग्लोबल तौर पर अपने जलवे बिखरने वाली प्रियंका चोपड़ा को कौन नहीं जानता। लेकिन इनकी बहन मन्नारा चोपड़ा का इक्का बॉलीवुड में ज्यादा नहीं चल सका। बता दें मन्नारा चोपड़ा ने साल 2014 में जिद्द के जरिए डेब्यू किया था, हालांकि इसके बाद वो इस इंडस्ट्री से गायब सी हो गयीं। बता दें मन्नारा प्रियंका चोपड़ा की अपनी बहन तो नहीं हैं लेकिन ये प्रियंका की बेहद करीबी मानी जाती हैं।
ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना।
बॉलीवुड ऐक्ट्रिस ट्विंकल खन्ना की बहन रिंकी खन्ना भी बॉलीवुड में फ्लॉप साबित हुई हैं। बता दें रिंकी खन्ना ने साल 1999 में आई फिल्म ‘प्यार में कभी कभी’ से बॉलीवुड में एंट्री की थीं और इनको इसके बाद भी कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला लेकिन इन्हें ज्यादातर साइड रोल ही मिला करता था और फिर इस तरह इनका बॉलीवुड करियर ज्यादा नहीं चला और फिर ये बॉलीवुड से दूर हो गईं।