बॉलीवुड की रंगीन दुनिया में पैसों की भरमार है, कोरोना के दौरान देश आर्थिक परेशानी से जूझ रहा है, लेकिन बॉलीवुड एक्टर्स पर इसका कोई खासा प्रभाव नहीं पड़ रहा है। लॉक डाउन के दौरान कई बॉलीवुड अभिनेताओं ने प्रॉपर्टी खरीदी है।
आपको बता दें कुछ ही दिन पहले अर्जुन कपूर ने 20 करोड़ का आलीशान घर खरीदा था। वही अभी हाल ही में अजय देवगन ने भी जुहू इलाके में अपना नया घर खरीदा है जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है, बता दें कि इस घर की कागजी कार्यवाही पिछले साल नवंबर में ही पूरी हो चुकी थी। लेकिन यह खबरें मीडिया में नहीं आई थी। लेकिन जब उनके दूसरे घर में शिफ्ट होने की खबरें चली, तब यह खबरें मीडिया में आई है।
आपको बता दें कि अजय देवगन ने यह घर अपनी मां यानी वीना वीरेंद्र देवगन के नाम किया है। आपको बताते चलें कि उनका पहला घर भी उनकी मां के ही नाम था, खबरों के मुताबिक अजय ने इस आलीशान बंगले को खरीदने के लिए करीब करीब 47 करोड़ के आस-पास की रकम अदा की है। बंगला उनके पुराने घर से लगभग 1000 मीटर की दूरी पर ही है।
घर के लिए लिया अजय ने लिया कर्ज
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अजय ने इस आशियाने को खरीदने के लिए लगभग 18 करोड़ 75 लाख रुपए का कर्ज लिया है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उनके वर्तमान घर की बात करें तो वह शिव शक्ति नाम के बंगले में अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। अब देखना होगा कि कब अजय अपने नए घर में अपने परिवार के साथ शिफ्ट होते हैं।
अजय की फिल्मों के बारे में बात करें तो अजय आखिरी बार 2020 में आई फिल्म “तानाजी”में दिखाई दिए गए थे, जिसमें उनके साथ सैफ अली खान और उनकी पत्नी काजोल भी थीं, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। इसके बाद अजय सूर्यवंशी फिल्म में भी रोल करते हुए दिखाई पड़ेगें, और यह फिल्म दीवाली के आस-पास रिलीज हो सकती है।